Developed & Designed by:
PSA DIGITAL INDIA LIMITED,
KOTA, RAJASTHAN

श्री राधाष्टमी बरसाना


🌸 श्री राधाष्टमी – बरसाना 🌸
बरसाना में श्री राधाष्टमी राधारानी के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। इस पावन अवसर पर श्री राधारानी मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है और विशेष पूजा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुँचकर राधारानी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 🌸🙏
कस्बा बरसाना में राधाष्टमी 2026 के अवसर पर यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लान
प्रभावी अवधि: 17.09.2026 रात्रि 19:00 बजे से 19.09.2026 रात्रि 19:00 बजे (समाप्ति तक)

प्रतिबन्धित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

  1. छाता बरसाना रोड (अण्डर पास बरसाना चौराहा कस्बा छाता): छाता से बरसाना की ओर श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर जाने वाले कॉमर्शियल / भारी वाहन बरसाना चौराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे तथा कोसी / मथुरा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  2. नन्दगांव बरसाना तिराहा (पुलिस चौकी): नन्दगांव कोसी से बरसाना की ओर श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर जाने वाले कॉमर्शियल / भारी वाहन नन्दगांव बरसाना तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे तथा कामा / कोसी होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  3. गोवर्धन बरसाना रोड (नीमगांव तिराहा गोवर्धन): कस्बा गोवर्धन से बरसाना की ओर श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर जाने वाले कॉमर्शियल / भारी वाहन नीमगांव तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे तथा नीमगांव तिराहा से छाता होते हुए एनएच-19 से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  4. राणा की प्याऊ से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  5. गोवर्धन रोड नाला से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  6. राधा बिहारी इण्टर कालेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  7. कामा रोड से बरसाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन राधाबाग के सहारे खाली जमीन के पास पार्किंग हेतु बने बैरियर से पीली कोठी की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  8. रोडवेज / नगर निगम की बसों का संचालन (गोवर्धन रोड से बरसाना): कस्बा गोवर्धन से कस्बा बरसाना की ओर जाने वाली नगर निगम / रोडवेज बस जुनसुटी वाले खेत पर बनी पार्किंग नं0-17 तक जा सकेंगी तथा वहीं से वापस जायेंगी।
  9. श्रद्धालुओं की बसें गोवर्धन रोड पर बनी पार्किंग नं0-07 (बसुन्धरा ग्रुप की जमीन के सामने) तक आ सकेंगी।
  10. श्रद्धालुओं की बसें छाता रोड पर बनी पार्किंग नं0-28 कदम श्री के सामने (आनन्दम वैली तक) वाली पार्किंग तक आ सकेंगी।
  11. नन्दगांव कोसी रोड पर बनी पार्किंग नं0-37 (नन्दगांव रोड पर हनुमान मन्दिर के आमने सामने खाली जमीन ग्राम संकेत) तक आ सकेंगी।

डायवर्जन मार्ग

  1. कोसीकलां से बरसाना होते हुये गोवर्धन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन कोसीकलां से छाता होते हुये गोवर्धन को जा सकेंगे।
  2. गोवर्धन से बरसाना होते हुये कोसीकलां की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन गोवर्धन (नीमगांव तिराहा) से छाता होते हुये कोसीकलां की ओर जा सकेंगे।
नोट: इसके अतिरिक्त आकस्मिक सेवाओं से जुड़े हुये समस्त वाहन (एम्बूलेन्स, फायर सर्विस आदि) उपरोक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे।